BAAL JHAROKHA SATYAM KI DUNIYA HAM NANHE MUNNON KA

Showing posts with label baal kavita. Show all posts
Showing posts with label baal kavita. Show all posts

Saturday, July 16, 2011

कुल्लू -शिमला घूमूँगा

इस गर्मी की छुट्टी मम्मी
कुल्लू -शिमला घूमूँगा
नन्ही ट्रेन रेंगती होगी 
सांप सरीखी -टेढ़ी-मेढ़ी 

सड़क घूमती बारिस होती 
उस सुरंग से बाहर निकले 
पर्वत घाटी देख देख मै
फूला नहीं समाऊंगा  
----------------------------
चीड़ कहीं तो देवदार हैं
हरे -भरे -सारे पौधे
रंग -बिरंगे फूल खिले हैं
कुदरत के प्यारे बच्चे
---------------------------------
चांदी चमके बर्फ लदी है
मुकुट के जैसे सब धारे

कुछ पल जा के बैठूँगा मै
शीत नदी संग कान उघारे 
-------------------------------
झरने झर झर मोहे मन को
मुक्त बहें- कल-कल वो करते
बादल उड़ते संग -संग खेलें 
स्वर्ग मजा देते-   मन मेरे
-----------------------------
बर्फ में दौडूँ -खेलूँगा मै
स्केटिंग   कर आऊँगा
चिड़िया बन्दर नए नज़ारे
फोटो सभी    उतारूंगा
----------------------------
इन नदिया झरने सा अम्मा 
मन कहता बहता मै जाऊं
हर आँखों में -हर मन में माँ
बसकर- खींच उन्हें मै लाऊं
पर्वत –घाटी- इस हरियाली 
अमृत रस --के मीठे  पानी
---------------------------
तप्त ह्रदय भटके भूले जो
कंटक पथ ही वास किये हैं
कोमल नन्हे कर से अपने
उनका माथा मै सहलाऊँ 
----------------------------
शीत वायु सा -हिम-हिमगिरी सा
कल -कल करती -निश्छल नदिया- सा
शीतल मन उनका मै करके
छाती   तेरी   सदा जुड़ाऊँ !!
---------------------------
सुरेन्द्र कुमार शुक्ल भ्रमर ५
२३.०६.२०११ जल पी बी
५.०९ पूर्वाह्न
--------------------------


बच्चे मन के सच्चे हैं फूलों जैसे अच्छे हैं मेरी मम्मा कहती हैं तुझसे जितने बच्चे हैं सब अम्मा के प्यारे हैं --