BAAL JHAROKHA SATYAM KI DUNIYA HAM NANHE MUNNON KA

Showing posts with label pratapgarhsahityapremimanch. Show all posts
Showing posts with label pratapgarhsahityapremimanch. Show all posts

Tuesday, May 31, 2011

सच्ची टीचर मम्मी कहते



चिड़िया गाये कहतीं 
-
बच्चों आलस छोडो
आँखे खोलो प्यारे -
हंसकर जा मुह धो लो
(photo with thanx from googal/net)


निशा गयी उठ देखे -
कैसे सूरज आता
भजन पाठ व्यायाम करे -
जो भी तुझको भाता !!

नहीं बहाना झगडा करना
बच्चों नित जाना स्कूल
रोज नहाना टहला करना
तन-मन की धोना तुम धूल !!

उधम तोड़ फोड़ मत करना
लालच ना कर सब को देख
मन से रोज पढाई करना
समय मिले जब खेलो खेल !!

मीठे बोल - न झूठ बोलना  
सच्ची टीचर मम्मी कहते
होम वर्क कर सीख न आता
सब लीचड़ उसको ही कहते !!

शिष्ट आचरण सबसे रखना
चेहरा जैसे खिलता फूल







दुखी अपाहिज पर मत हँसना
आत्म शुद्धि जब माने भूल !!






सुरेन्द्र कुमार शुक्ल भ्रमर ५
प्रतापगढ़ उ.प्र.
१९.५.२०११



बच्चे मन के सच्चे हैं फूलों जैसे अच्छे हैं मेरी मम्मा कहती हैं तुझसे जितने बच्चे हैं सब अम्मा के प्यारे हैं --